Advertisement

महासमुंद में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई: 2 चैन माउंटेन मशीन, 3 हाईवा और 4 ट्रैक्टर जब्त





महासमुंद में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई: 2 चैन माउंटेन मशीन, 3 हाईवा और 4 ट्रैक्टर जब्त



महासमुंद में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई: 2 चैन माउंटेन मशीन, 3 हाईवा और 4 ट्रैक्टर जब्त

महासमुंद: राज्य शासन की मंशा के अनुरूप खनिज साधन विभाग द्वारा अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। विभाग का मैदानी अमला पूरे जिले में सक्रियता के साथ निगरानी एवं जांच अभियान संचालित कर रहा है।

इसी क्रम में सचिव और संचालक के निर्देशानुसार, केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता एवं जिला स्तरीय खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 22 मई 2026 को प्रातः महासमुंद जिले में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पिथौरा तहसील अंतर्गत ग्राम बल्दीडीह स्थित जोंक नदी में 02 चैन माउंटेन मशीनें अवैध रेत उत्खनन में संलग्न पाई गईं। साथ ही, 03 हाईवा एवं 04 ट्रैक्टर रेत परिवहन करते हुए रंगे हाथों पकड़े गए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

दस्तावेज प्रस्तुत करने में रहे विफल

जांच के दौरान संबंधित पक्षों द्वारा स्वीकृत रेत खदान क्षेत्र के बाहर उत्खनन, चैन माउंटेन मशीनों से खनन तथा परिवहन के संबंध में कोई वैध अनुमति, आदेश, अभिवहन पास अथवा अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके।

की गई सख्त कार्रवाई

खनिज विभाग की टीम ने मौके पर ही अवैध रेत खनन कार्य को तत्काल प्रभाव से बंद कराया। खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 के तहत दोनों चैन माउंटेन मशीनों को जब्त कर सील कर दिया गया है। आगामी आदेश तक इन मशीनों को खदान मुंशी की सुपुर्दगी में रखा गया है। इसके साथ ही, संबंधित खदान संचालक को नोटिस जारी कर विधिवत तामील कराया गया है।

विभाग ने कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए 03 हाईवा एवं 04 ट्रैक्टरों को जब्त कर समीपस्थ पुलिस थाना साकरा की अभिरक्षा में थाना परिसर में खड़ा कराया है। कार्रवाई के दौरान केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता की संयुक्त जांच टीम एवं जिला स्तरीय अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47