Advertisement

जनजातीय गरिमा उत्सव शिविर: जरूरतमंदों के चेहरों पर बिखरी मुस्कान, पूनम को मिला राशन कार्ड





जनजातीय गरिमा उत्सव शिविर: जरूरतमंदों के चेहरों पर बिखरी मुस्कान, पूनम को मिला राशन कार्ड



जनजातीय गरिमा उत्सव शिविर: जरूरतमंदों के चेहरों पर बिखरी मुस्कान, पूनम को मिला राशन कार्ड

वाड्रफनगर : कभी-कभी शासन की एक छोटी सी पहल किसी जरूरतमंद परिवार के जीवन में बड़ी राहत और नई उम्मीद लेकर आती है। जनजातीय गरिमा उत्सव शिविर भी ऐसे ही कई परिवारों के जीवन में मुस्कान और भरोसा लेकर आया है।

विकासखंड वाड्रफनगर के ग्राम दोलंगी निवासी पूनम के लिए जनजातीय गरिमा उत्सव शिविर ऐसा ही सहारा बनकर सामने आया, जिसने उनके परिवार की चिंता को राहत में बदल दिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

राशन कार्ड से वंचित था परिवार

लंबे समय से राशन कार्ड नहीं होने के कारण पूनम का परिवार शासन की खाद्यान्न योजना के लाभ से वंचित था। कमजोर आर्थिक स्थिति के बीच हर महीने परिवार के लिए राशन जुटाना उनके लिए सबसे बड़ी चिंता बनी थी। कई बार घर के खर्च के बीच उन्हें कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता था।

शिविर में मिली तत्काल राहत

जनजातीय गरिमा उत्सव शिविर में जब पूनम को उनकी समस्या से निजात देते हुए मौके पर ही उनका राशन कार्ड बनाकर सौंप दिया गया, तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। राशन कार्ड मिलते ही पूनम की आंखों में राहत और मुस्कान थी।

पूनम भावुक होकर कहती हैं कि, “अब परिवार को हर महीने भोजन की चिंता नहीं सताएगी।” उन्होंने शासन और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनजातीय गरिमा उत्सव शिविर उनके परिवार के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।

गौरतलब है कि इस शिविर में पूनम जैसी अन्य कई महिलाओं और जरूरतमंदों को राशन कार्ड का वितरण किया गया, जिससे उनके जीवन में नई उम्मीद का संचार हुआ है।


file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47