Advertisement

सूरजपुर: निर्वाचन को लेकर 01 जून को सार्वजनिक अवकाश घोषित, जानें किन क्षेत्रों में रहेगा बंद





सूरजपुर: निर्वाचन के मद्देनजर 01 जून को सार्वजनिक अवकाश घोषित

सूरजपुर: नगर पंचायत एवं त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के लिए 01 जून को रहेगा अवकाश

सूरजपुर, 26 मई 2026: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रेना जमील ने आगामी नगर पंचायत शिवनन्दनपुर के आम निर्वाचन 2026 और त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2026 के मद्देनजर मतदान दिवस सोमवार, 01 जून 2026 को संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश की घोषणा की है। यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों के परिपालन में जारी किया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

नगर पंचायत शिवनंदनपुर में मतदान

आदेशानुसार, नगर पंचायत शिवनंदनपुर के सभी 15 वार्डों में अध्यक्ष एवं पार्षद पदों के लिए 01 जून 2026 को मतदान संपन्न होगा। इस क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले समस्त शासकीय संस्थानों और कार्यालयों में उक्त दिवस पर अवकाश रहेगा।

त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन

जिले के चार विकासखंडों के अंतर्गत विभिन्न पदों के लिए उप निर्वाचन का मतदान निम्नानुसार आयोजित होगा:

विकासखंड ग्राम पंचायत एवं पद
सूरजपुर ग्राम पंचायत सिलफिली (पंच वार्ड क्रमांक 17) एवं अनुज नगर (पंच वार्ड क्रमांक 07 व 12)
भैयाथान ग्राम पंचायत चुनगड़ी एवं लक्ष्मीपुर (जनपद पंचायत सदस्य)
रामानुजनगर ग्राम पंचायत परसापारा (सरपंच), सुमेरपुर (सरपंच एवं पंच), अक्षयपुर, सेन्दुरी एवं परशुरामपुर (जनपद पंचायत सदस्य)
प्रतापपुर ग्राम पंचायत पहाड़करवां (सरपंच)


file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47