शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) वाड्रफनगर में प्रवेश प्रक्रिया 2026-27/28
बलरामपुर, 27 मई 2026
संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण, रायपुर (छत्तीसगढ़) के अंतर्गत शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 एवं 2026-28 के लिए रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियाँ:
- ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि: 29 मई 2026
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 15 जून 2026
उपलब्ध व्यवसाय (Trades):
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था वाड्रफनगर में निम्नलिखित व्यवसायों में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं:
- फिटर (Fitter)
- मैकेनिक डीजल (Mechanic Diesel)
- विद्युतकार (Electrician)
- कोपा (COPA)
प्रवेश हेतु पात्रता:
- अभ्यर्थी का छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- शैक्षणिक योग्यता: न्यूनतम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण।
आवेदन प्रक्रिया:
प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक आधिकारिक वेबसाइट cgiti.cgstate.gov.in के माध्यम से अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
विशेष निर्देश: अभ्यर्थी आवेदन करने से पूर्व आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका (Prospectus) का सावधानीपूर्वक अध्ययन अवश्य कर लें, ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटि न हो।
प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी सीधे शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था वाड्रफनगर में संपर्क कर सकते हैं।







