पीएम मोदी बुधवार को अपने इंडोनेशिया दौरे के तीसरे और आखिरी दिन वहां के सबसे बड़े हिंदू मंदिर प्रम्बानन पहुंचे। यह मंदिर एक हजार साल पुराना है। पीएम ने मंदिर के जीर्णोद्धार परियोजना का उद्घाटन किया।
इसके बाद आरती की और पुजारियों से आशीर्वाद लिया। पीएम के साथ इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भी मंदिर गए। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर राष्ट्रपति सुबियांतो के साथ तस्वीर शेयर की।
उन्होंने प्लेन के अंदर से अपना एक वीडियो भी शेयर किया और आसमान से मंदिर का नजारा दिखाया। इंडोनेशिया से पीएम आज शाम ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न रवाना होंगे। उनका ऑस्ट्रेलिया दौरा 8 से 10 जुलाई तक है।















