Advertisement

बेमेतरा जिले के संबलपुर-रामपुरा स्थित निर्माणाधीन स्पंज आयरन फैक्ट्री में एक युवक का शव कमरे के भीतर फांसी के फंदे पर लटकता मिला

बेमेतरा जिले के संबलपुर-रामपुरा स्थित निर्माणाधीन स्पंज आयरन फैक्ट्री में एक युवक का शव कमरे के भीतर फांसी के फंदे पर लटकता मिला। मृतक की पहचान नीतीश देवांगन (24) निवासी मोहल्ला चौरिया, जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है। वह फैक्ट्री में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत था।

घटना की सूचना मिलते ही संबलपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण पुलिस ने कटर मशीन से ताला काटकर दरवाजा खोला। अंदर युवक का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फैक्ट्री परिसर में बढ़ाई गई सुरक्षा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

घटना के बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने सुरक्षा के मद्देनजर परिसर में आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी। वहीं फैक्ट्री के बाहर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया।

सभी पहलुओं से जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस आत्महत्या सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47