Advertisement

सरगुजा के सलका निवासी 15 वर्षीय छात्र की टिहरी के जंगल में हत्या कर दी गई

सरगुजा के सलका निवासी 15 वर्षीय छात्र की टिहरी के जंगल में हत्या कर दी गई है। छात्र के चेहरे को भारी पत्थर से कुचला गया है एवं पैर में भी गंभीर चोट के निशान मिले हैं। छात्र शाम को अपने घर से खेलने जाना बताकर निकला था। मामला उदयपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम सलका निवासी विरेंद्र कंवर (15 वर्ष) पिता पिकेश्वर सिंह कंवर सलका हाईस्कूल का छात्र था। गुरुवार शाम को वह घर से खेलने जाना बताकर निकला था, फिर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने देर शाम छात्र की खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। परिजन परेशान होकर शुक्रवार को भी उसकी खोजबीन कर रहे थे।

योग करने पहुंचे लोगों ने देखा शव

शुक्रवार सुबह टिहली पर्वत पर योग करने पहुंचे लोगों ने किशोर का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना गांव के सरपंच को दी गई। सरपंच की सूचना पर उदयपुर पुलिस मौके पर पहुंची। शव मिलने की सूचना पर परिजन एवं ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अंबिकापुर से पहुंची फारेंसिक टीम ने शव का बारीकी से निरीक्षण किया। आशंका है कि छात्र के साथ बेहरमी से मारपीट की गई और उसके चेहरे को पत्थर से कुचल दिया गया है। पंचनामा पश्चात् शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी शिशिरकांत सिन्हा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का है। मृतक के चेहरे और पैरों में गंभीर चोट के निशान मिले हैं।

घटना को लेकर सलका में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजन घटना को लेकर कुछ नहीं बता सके। मृतक का घर घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर है। छात्र किसके साथ घटनास्थल की ओर पहुंचा था, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47