Advertisement

कोरबा जिले के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक कोल पिच कार्बन फैक्ट्री में शनिवार को अचानक तेज धमाके के साथ भीषण आग लग गई

कोरबा जिले के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक कोल पिच कार्बन फैक्ट्री में शनिवार को अचानक तेज धमाके के साथ भीषण आग लग गई है। घटना के समय फैक्ट्री के अंदर मजदूर काम कर रहे थे। विस्फोट के बाद आग ने देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया।

आग की ऊंची लपटें और काले धुएं का घना गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे पूरे औद्योगिक क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग फैक्ट्री परिसर में खड़ी एक ट्रक तक पहुंच गई, जिससे आग और तेजी से फैल गई। स्थिति को देखते हुए आसपास के इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, नगर निगम, सीएसईबी और अन्य संबंधित विभागों की दमकल टीमें मौके पर पहुंच गईं। कई दमकल वाहन लगातार आग बुझाने में जुटे हैं। आग की तीव्रता को देखते हुए राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है।

सभी मजदूर सुरक्षित, कोई जनहानि नहीं

SP सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि फैक्ट्री के सभी मजदूर सुरक्षित हैं। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन की पहली प्राथमिकता आग पर जल्द से जल्द काबू पाना है, ताकि बड़ा नुकसान होने से रोका जा सके।

पहले भी हो चुका है बड़ा हादसा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री के संचालक का नाम अंकुश अग्रवाल बताया जा रहा है। इससे पहले भी इसी फैक्ट्री में ब्लास्ट की घटना हो चुकी है। उस हादसे में फैक्ट्री को काफी नुकसान पहुंचा था, हालांकि कर्मचारी बाल-बाल बच गए थे।

इलाके को किया गया सील

सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने घटनास्थल को पूरी तरह सील कर दिया है। आम लोगों के प्रवेश और वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। पुलिस ने बैरिकेड लगाकर लोगों को सुरक्षित दूरी पर रोक रखा है, ताकि दमकल और राहत दल बिना किसी बाधा के काम कर सकें।

घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़

आग लगने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग फैक्ट्री के आसपास पहुंच गए। आसपास के क्षेत्रों से भी लोग धुएं का गुबार और आग देखने के लिए मौके पर जुटने लगे। पुलिस लगातार लोगों से सुरक्षा घेरे से दूर रहने की अपील कर रही है।

आग लगने के कारणों की जांच जारी

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग पर काबू पाने के बाद प्रशासन घटना के कारणों की जांच करेगा। साथ ही यह भी देखा जाएगा कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47