Advertisement

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एमएसपी प्लांट से ₹14.22 लाख के एमएस चैनल और एमएस बीम की सुनियोजित हेराफेरी का पुलिस ने खुलासा किया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एमएसपी प्लांट से ₹14.22 लाख के एमएस चैनल और एमएस बीम की सुनियोजित हेराफेरी का पुलिस ने खुलासा किया है। आरोपियों ने फर्जी ड्राइवर, फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस और दूसरे ट्रांसपोर्टर के वाहन नंबर का इस्तेमाल कर माल को सही जगह पहुंचाने के बजाय बेच दिया।

शिकायत के बाद पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।

फर्जी ड्राइवर बनकर प्लांट से उठाया माल

पुलिस के अनुसार ट्रांसपोर्ट व्यवसायी ईश्वरी सिंह ने 25 नवंबर 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 19 नवंबर को खुद को ट्रांसपोर्टर राजेंद्र राम यादव का ड्राइवर बताने वाला विनोद साहू एमएसपी प्लांट जामगांव पहुंचा।

वाहन क्रमांक CG-15-AC-2383 के नंबर का इस्तेमाल कर जमशेदपुर भेजे जाने वाले ₹14.22 लाख मूल्य के एमएस चैनल और एमएस बीम लोड करा लिया। लेकिन माल निर्धारित स्थान तक कभी नहीं पहुंचा।

जांच में सामने आई सुनियोजित साजिश

विवेचना के दौरान पुलिस ने प्लांट के रिकॉर्ड, लोडिंग दस्तावेज और ट्रांसपोर्टर से पूछताछ की। जांच में पता चला कि कथित ड्राइवर न तो वास्तविक चालक था और न ही उसके दस्तावेज सही थे। वाहन मालिक राजेंद्र राम यादव ने भी विनोद साहू नाम के किसी व्यक्ति को पहचानने से इनकार कर दिया।

ट्रक और 30 टन लोहा धनबाद में बेच दिया

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार भगतपुरी गोस्वामी ने पूछताछ में बताया कि उसने फर्जी नाम से काम करने वाले पुष पुरी गोस्वामी (फर्जी नाम विनोद साहू), वाहन मालिक विकास मल्लिक, तसौवर अंसारी उर्फ शाहरूख, अभय रवानी और प्रेम रवानी के साथ मिलकर पूरी योजना बनाई थी।

आरोपियों ने ट्रांसपोर्टर के वाहन नंबर का इस्तेमाल कर माल उठाया और करीब 30 टन एमएस चैनल व एमएस बीम को गंतव्य तक ले जाने के बजाय धनबाद में बेच दिया। पूछताछ में यह भी सामने आया कि ट्रक और माल का सौदा करीब ₹7 लाख में किया गया था।

चार आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

पुलिस ने भगतपुरी गोस्वामी (पत्थलगांव), तसौवर अंसारी उर्फ शाहरूख (झारखंड), अभय कुमार रवानी और प्रेम कुमार रवानी (धनबाद) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले में राजीव मल्लिक और फर्जी ड्राइवर पुष पुरी गोस्वामी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। साक्ष्य मिटाने और सामूहिक षड्यंत्र के चलते मामले में अतिरिक्त धाराएं भी जोड़ी गई हैं।

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत कार्रवाई

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ के तहत योजनाबद्ध अपराधों में शामिल आरोपियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य या गिरोह से जुड़े अपराधियों को कानून के दायरे में लाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47