Advertisement

दुर्ग जिले के कुरूद इलाके में रहने वाले एक प्रॉपर्टी डीलर ने जमीन दलाली के पैसे को लेकर पिता-पुत्र और उनके एक साथी पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया

दुर्ग जिले के कुरूद इलाके में रहने वाले एक प्रॉपर्टी डीलर ने जमीन दलाली के पैसे को लेकर पिता-पुत्र और उनके एक साथी पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक सुंदर विहार कॉलोनी फेस-1, कुरूद निवासी प्रॉपर्टी डीलर ने बताया कि वह कई सालों से जमीन खरीदी-बिक्री का काम करता है। इसी दौरान वर्ष 2024 में उसकी पहचान आशीष प्रधान और उसके पिता कीर्तीचंद से हुई थी। इसके बाद दोनों के साथ भी जमीन से जुड़े कई सौदे किए गए।

जान से मारने की धमकी दी, शहर छोड़ने कहा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

शिकायतकर्ता ने बताया कि 25 जुलाई की सुबह करीब 9.30 बजे वह अपने घर पर मौजूद था। उस समय उसके दोस्त सुनील सिंह और ज्ञानदास भी जमीन से जुड़े काम के सिलसिले में घर आए हुए थे। इसी दौरान सुबह करीब 9.47 बजे कीर्तीचंद का उसके मोबाइल पर फोन आया। शिकायत में कहा गया है कि उसने फोन स्पीकर पर रखकर बात की। आरोप है कि बातचीत के दौरान कीर्तीचंद ने जमीन दलाली के पैसे का आरोप लगाते हुए अश्लील गालियां दीं और शहर छोड़ने की धमकी दी। साथ ही कहा कि यदि शहर नहीं छोड़ा तो जान से मार दिया जाएगा।

पुलिस ने दर्ज किया अपराध पीड़ित का कहना है कि इसके कुछ देर बाद करीब 10.15 बजे आशीष प्रधान का भी फोन आया। शिकायत के अनुसार आशीष ने अपने साथी असलम शेख के साथ मिलकर जमीन दलाली के पैसे को लेकर फिर से गाली-गलौज की। पीड़ित ने कहा कि लगातार मिल रही धमकियों के कारण वह और उसका परिवार डरे हुए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस फोन कॉल और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47