Advertisement

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में सराफा कारोबारी से 1 करोड़ की उठाईगिरी हुई

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में सराफा कारोबारी से 1 करोड़ की उठाईगिरी हुई है। युवक सोने-चांदी से भरा बैग लेकर भाग निकला। वारदात का CCTV फुटेज भी सामने आया है। जानकारी के मुताबिक ज्वेलरी दुकान संचालक का नाम अरुण देव सोनी है। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, रविवार सुबह 11:30 बजे कारोबारी अपनी स्कूटी में ज्वेलरी का बैग रखकर दुकान पहुंचा था। उसने बैग को स्कूटी के ऊपर रख दिया और ताला खोलने लगा। इस दौरान युवक पीछे से आया और बैग उठाकर फरार हो गया। पुलिस CCTV के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

बैग में एक करोड़ की ज्वेलरी थी

अरुण देव सोनी की सीतापुर में नेशनल हाईवे-43 किनारे काशी विश्वनाथ ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। रविवार सुबह वे घर से करीब 1 करोड़ के सोने-चांदी के जेवरात लेकर दुकान पहुंचे। उन्होंने बैग अपनी स्कूटी पर रखा और दुकान का ताला खोलने लगे।

स्कूटी से जेवरात का बैग उठाकर भागा युवक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और स्कूटी पर रखा जेवरात से भरा बैग उठाकर फरार हो गया। ताला खोलने के बाद जब अरुण देव सोनी स्कूटी के पास लौटे तो बैग गायब मिला। उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बैग का कोई सुराग नहीं मिला।

CCTV फुटेज में कैद हुआ संदिग्ध

बाद में आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले गए। फुटेज में एक युवक जेवरात से भरा बैग लेकर भागता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद घटना की सूचना तुरंत सीतापुर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया।

अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

फिलहाल, पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी युवक की पहचान कर तलाश में जुटी है। वहीं, दिनदहाड़े हुई इस उठाईगिरी की वारदात से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47