Advertisement

रायपुर के टिकरापारा क्षेत्र में एक सराफा कारोबारी से करीब 2 लाख रुपए की ठगी की गई

रायपुर के टिकरापारा क्षेत्र में एक सराफा कारोबारी से करीब 2 लाख रुपए की ठगी की गई है। आरोपी ने पहले सोना खरीदने के लिए ऑनलाइन भुगतान किया। इसके बाद दूसरा ऑर्डर रद्द कराकर कारोबारी से उसकी राशि वापस ले ली।

कुछ दिन बाद कारोबारी को बैंक खाते में जमा रकम होल्ड होने की जानकारी मिली, तब ठगी का पता चला। इस मामले में कुल 1,99,440 रुपए की राशि होल्ड हो गई, जिससे कारोबारी को नुकसान हुआ। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत के अनुसार, संजय नगर निवासी अजय सोनी की टिकरापारा मेन रोड पर अजय ज्वेलर्स नाम से दुकान है। 17 जुलाई को एक युवक स्कूटी से दुकान पहुंचा। उसने 6 ग्राम सोना खरीदने की बात कही।

दुकान में 5 ग्राम का सोने का सिक्का उपलब्ध था, जिसकी कीमत 76,220 रुपए थी। युवक ने JAGDAMBA TC के नाम से ऑनलाइन भुगतान किया। इसके बाद उसने 1.600 ग्राम सोना और खरीदा, जिसकी कीमत 23,500 रुपए थी।

इसका भी ऑनलाइन भुगतान करने के बाद उसने करीब एक घंटे बाद सोना लेने की बात कहकर दुकान से चला गया। कुछ देर बाद लौटकर युवक ने दूसरा ऑर्डर रद्द करने और उसकी रकम वापस करने की मांग की। इस पर कारोबारी ने उसके मोबाइल नंबर पर 23,500 रुपए ऑनलाइन वापस कर दिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पहले खाते में रकम दिखी, फिर बैलेंस माइनस हो गया

20 जुलाई को कारोबारी अजय सोनी के पास एक फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को JAGDAMBA TC का प्रतिनिधि बताया और कहा कि उसके खाते में 3.50 लाख रुपए जमा हुए हैं। इसके बाद अजय ने अपना बैंक खाता चेक किया। खाते में 78,757 रुपए दिखाई दे रहे थे, लेकिन करीब तीन घंटे बाद बैलेंस माइनस 20,962 रुपए हो गया।

दो-दो ट्रांजेक्शन की रकम हुई होल्ड

21 जुलाई को बैंक पहुंचने पर अजय को पता चला कि दो ट्रांजेक्शन की कुल 99,720 रुपए की रकम होल्ड कर दी गई है। अगले दिन भी दो अन्य ट्रांजेक्शन की 99,720 रुपए की राशि होल्ड होने की जानकारी मिली। इसके बाद कारोबारी को साइबर ठगी का शक हुआ।

दूसरे ज्वेलर्स को भी बनाया था निशाना

बाद में संतोषी नगर मेन रोड स्थित श्री ओम शांति ज्वेलर्स में हुई साइबर ठगी के CCTV फुटेज की जानकारी मिली। फुटेज देखने पर अजय ने अपने साथ ठगी करने वाले युवक की पहचान कर ली।शिकायत में साहिल और आयुष साहू के नाम सामने आए हैं। पुलिस CCTV फुटेज और बैंक ट्रांजेक्शन के आधार पर दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47