कार्तिक आर्यन को फिल्ममेकर कबीर खान की आने वाली अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग के दौरान घुटने में गंभीर चोट लगी है। वे एक एक्शन सीन की शूटिंग कर रहे थे।
यह चोट फिल्म की शूटिंग के आखिरी शेड्यूल में लगी। शूटिंग दो दिन बाद पूरी होने वाली थी। चोट लगने के बाद कार्तिक को इलाज के लिए कस्बे के एक अस्पताल ले जाया गया।
एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान लगी चोट
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, कार्तिक इन मुश्किल एक्शन सीन से पहले एक्शन कोच के साथ कड़ी ट्रेनिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक सीन की शूटिंग करते समय उनके घुटने में चोट लग गई।












