Advertisement

अंबिकापुर: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 135 लीटर महुआ शराब व 4700 किग्रा लाहन जब्त, महिला गिरफ्तार






अंबिकापुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 135 लीटर महुआ शराब व 4700 किग्रा लाहन जब्त, महिला आरोपी गिरफ्तार


अंबिकापुर में अवैध शराब पर आबकारी का बड़ा प्रहार: ढाई लाख का महुआ शराब व लाहन जब्त, आरोपी महिला को भेजा जेल

जिला आबकारी अधिकारी एल. के. गायकवाड के मार्गदर्शन तथा आबकारी उपनिरीक्षक सरिता साहू के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी वृत्त अंबिकापुर के अंतर्गत खैरबार क्षेत्र में दबिश देकर भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब, लाहन और भट्ठियां जब्त की गई हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
जब्ती एवं कार्रवाई का मुख्य विवरण:

  • हाथ भट्ठी महुआ शराब: 135.00 लीटर
  • महुआ लाहन: 4700.00 किलोग्राम (34 ड्रमों में भरा हुआ)
  • चढ़ी भट्ठी: 05 चालू भट्ठियां
  • कुल बाजार मूल्य: ₹2,48,500 (दो लाख अड़तालीस हजार पांच सौ रुपये)
  • गिरफ्तार आरोपी: अमृता केरकेट्टा (निवासी खैरबार, अंबिकापुर)
  • आबकारी धाराएं: छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(1)(ख), 34(1)(च), 34(2) एवं 59(क)।

गैर जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज, आरोपी जेल दाखिल

आबकारी टीम ने खैरबार निवासी आरोपी अमृता केरकेट्टा के कब्जे से भारी मात्रा में महुआ शराब और महुआ लाहन जब्त किया। गैर जमानती अपराध होने के कारण आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्रकरण कायम कर गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

कार्रवाई में शामिल आबकारी टीम

इस पूरी सफल कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक सौरभ कुमार साहू, अनिल कुमार गुप्ता, आबकारी मुख्य आरक्षक अयोध्या प्रसाद रंजन, गंभीर साय, चंद्रिका पटेल, आरक्षक सौरभ जायसवाल, नगर सैनिक राकेश चौबे, अजीत तिर्की तथा महिला नगर सैनिक संगीता पाठक का सराहनीय योगदान रहा।


file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47