Advertisement

रायपुर के भनपुरी इलाके में चंगाई सभा के आयोजन को लेकर शुक्रवार को विवाद की स्थिति बन गई

रायपुर के भनपुरी इलाके में चंगाई सभा के आयोजन को लेकर शुक्रवार को विवाद की स्थिति बन गई। सेंधवा तालाब के पास महतारी चौक स्थित मकान में धार्मिक कार्यक्रम के लिए 25-30 लोगों के जुटने की सूचना पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मकान को घेर लिया और वहां धर्मांतरण कराए जाने का आरोप लगाया।

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। हिंदू संगठनों की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। शिकायत में मकान में धर्मांतरण कराए जाने का आरोप लगाते हुए कार्यक्रम और इसमें शामिल लोगों की जांच की मांग की गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदू संगठन के पदाधिकारियों के मुताबिक, सुषमा वर्मा और घनश्याम वर्मा के घर में लोगों के जुटने की सूचना मिली थी। बताया गया कि यहां चंगाई सभा का आयोजन किया जा रहा था। सूचना मिलने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध जताया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

संगठन के लोगों ने आरोप लगाया कि चंगाई सभा की आड़ में लोगों का धर्मांतरण कराने का प्रयास किया जा रहा था। वहीं, पुलिस मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है और आयोजन से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले में लिखित शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि मकान में किस उद्देश्य से सभा आयोजित की गई थी और वहां मौजूद लोगों की भूमिका क्या थी।

जांच के दौरान सभा में शामिल लोगों के बयान भी लिए जा सकते हैं। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य है।

तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई

सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा ने बताया कि हिंदू संगठनों की ओर से शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47