Advertisement

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में लैलूंगा पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में लैलूंगा पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश के लखनऊ जा रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से 4.108 किलो गांजा और तस्करी में इस्तेमाल बोलेरो वाहन जब्त किया है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई जा रही है।

मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सफेद रंग की बोलेरो में ओडिशा से गांजा लेकर तस्कर लैलूंगा-पत्थलगांव के रास्ते उत्तर प्रदेश जा रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहनों की निगरानी शुरू की।

इसी दौरान बताए गए रास्ते पर बाइक सवार संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। वह बोलेरो की पायलटिंग कर रहा था। पुलिस को देखकर उसने भागने की कोशिश की, लेकिन बाइक से गिर गया। चोट लगने पर उसे इलाज के लिए सीएचसी लैलूंगा भेजा गया।

इसके बाद पुलिस टीम ने बोलेरो की तलाश जारी रखी। कुछ देर बाद सफेद रंग की बोलेरो पाकरगांव की तरफ से लैलूंगा की ओर आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालक ने वाहन को दूसरी दिशा में भगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोक लिया।

लखनऊ के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पूछताछ में चालक ने अपना नाम जशवंत कुमार शर्मा (32), निवासी केशव नगर, थाना मडियाव, जिला लखनऊ, उत्तर प्रदेश बताया। वहीं वाहन में बैठी महिला ने अपना नाम ज्योति जाटव (23), निवासी आलमनगर, थाना तालकटोरा, जिला लखनऊ, उत्तर प्रदेश बताया।

पूछताछ में दोनों ने ओडिशा से गांजा लेकर लखनऊ जाने की बात स्वीकार की।

4.108 किलो गांजा और बोलेरो जब्त

पुलिस ने तलाशी ली तो ज्योति जाटव के काले रंग के पिट्ठू बैग से चार पैकेट में कुल 4.108 किलो गांजा मिला। इसकी कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने गांजा और करीब 8 लाख रुपए कीमत की बोलेरो समेत कुल 10 लाख रुपए का सामान जब्त किया है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

नशे के खिलाफ जारी रहेगा ऑपरेशन आघात

SSP शशि मोहन सिंह ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। तस्करी में शामिल आरोपियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों से नशे की तस्करी या इससे जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी पुलिस को देने की अपील की है। रायगढ़ पुलिस का ऑपरेशन आघात लगातार जारी है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47