प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को 1,500 से ज्यादा जगहों पर युवाओं और खिलाड़ियों से वर्चुअल संवाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने 15 अगस्त को देश के सामने स्पोर्ट्स विजन रखा।
यह सिर्फ मेडल जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि विकसित भारत के निर्माण और देश की खेल शक्ति बढ़ाने का अभियान है।
उन्होंने कहा कि ओलंपिक में 20 से ज्यादा खेलों में भारत की भागीदारी नहीं रही। ओलंपिक में भारत की भागीदारी बढ़ानी होगी।
पीएम ने कहा- मैं हमेशा कहता हूं- जो खेले, वो खिले। खेल सिर्फ मैदान में

















