Advertisement

राजनांदगांव शहर की सर्वज्ञ राव शूटिंग अकादमी के दो खिलाड़ियों का चयन 10वीं पूर्व क्षेत्र राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ

राजनांदगांव शहर की सर्वज्ञ राव शूटिंग अकादमी के दो खिलाड़ियों का चयन 10वीं पूर्व क्षेत्र राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कालवा सर्वज्ञ राव और वैभवी थावरे प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आसनसोल, पश्चिम बंगाल रवाना हो गए हैं। दोनों खिलाड़ी छत्तीसगढ़ राज्य की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में निशाना लगाएंगे।

आसनसोल में होने वाली इस प्रतियोगिता में पूर्व क्षेत्र के अलग-अलग राज्यों के निशानेबाज हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में 10 मीटर, 25 मीटर और 50 मीटर एयर पिस्टल और एयर राइफल की स्पर्धाएं होंगी। खिलाड़ियों को सब-युथ, युथ, जूनियर, सीनियर, मास्टर्स, सीनियर मास्टर्स और सुपर मास्टर्स जैसे अलग-अलग आयु वर्गों में बांटा गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पहले भी शानदार रहा प्रदर्शन

सर्वज्ञ राव शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने इससे पहले भी निशानेबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछले साल कालवा सर्वज्ञ राव, आयुष वर्मा और काकुल शेखावत ने प्री-नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। इनमें काकुल शेखावत का चयन राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ था।

खिलाड़ियों को मिल रही शुभकामनाएं

कालवा सर्वज्ञ राव और वैभवी थावरे के राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन पर दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव और युगांतर पब्लिक स्कूल राजनांदगांव के प्राचार्यों, शिक्षकों और प्रबंधन समिति ने शुभकामनाएं दी हैं। सर्वज्ञ राव शूटिंग अकादमी के साथी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने भी दोनों निशानेबाजों के बेहतर प्रदर्शन की कामना की है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47