राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की तीन दिन की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक 3 से 5 अक्टूबर तक इंदौर में होगी। इसे दिवाली बैठक भी कहा जाता है।
ANI के मुताबिक, संघ के सभी 46 प्रांतों के पदाधिकारी इस बैठक में शामिल हो सकते हैं। यह संघ के शताब्दी वर्ष में होने वाली आखिरी बड़ी संगठनात्मक बैठक होगी।
बैठक में संगठन की चल रही गतिविधियों और शताब्दी वर्ष में लिए गए फैसलों को लागू करने पर चर्चा होगी। RSS के अंदर प्रस्तावित ढांचे और संगठन से जुड़े बदलावों को लागू करने की दिशा में भी यह बैठक अहम मानी जा रही है।

















