Advertisement

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में शनिवार को पत्नी से विवाद के बाद नशे में पति हाईवोल्टेज बिजली लाइन के टावर पर चढ़ गया

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में शनिवार को पत्नी से विवाद के बाद नशे में पति हाईवोल्टेज बिजली लाइन के टावर पर चढ़ गया। युवक करीब 150 फीट की ऊंचाई पर करीब 2 घंटों तक बैठा रहा। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। काफी समझाइश के बाद युवक सुरक्षित नीचे उतर आया।

युवक का नाम संतोष कोर्राम है। वह नशे का आदी है। करीब दो साल पहले उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। इसके बाद उसने अपनी साली से दूसरी शादी कर ली। संतोष मजदूरी करता है। समझाइश के बाद उसने दोबारा ऐसा कदम नहीं उठाने की बात कही। घटना कोंडागांव सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

नाराज होकर घर से निकला और टावर पर चढ़ा

जानकारी के मुताबिक डोंगरीपारा निवासी संतोष कोर्राम का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद वह नाराज होकर घर से निकला और पास ही स्थित हाईवोल्टेज बिजली टावर पर चढ़ गया। युवक को इतनी ऊंचाई पर देखकर आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी।

पुलिस और राजस्व टीम ने समझाकर नीचे उतारा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सूचना मिलते ही तहसीलदार मनोज रावटे के साथ पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। संतोष कोर्राम टावर पर काफी ऊंचाई पर था, इसलिए टीम ने बिना जल्दबाजी के उससे बातचीत शुरू की। अधिकारियों ने उसे शांत रहने और सुरक्षित नीचे आने के लिए समझाया।

मौके पर मौजूद लोगों ने भी संतोष कोर्राम से बातचीत कर किसी तरह का गलत कदम नहीं उठाने की अपील की। काफी देर तक समझाने के बाद संतोष कोर्राम नीचे उतरने के लिए तैयार हुआ। पुलिस और राजस्व टीम की मदद से उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

भविष्य में ऐसा कदम नहीं उठाने की दी समझाइश

संतोष कोर्राम के सुरक्षित नीचे आने के बाद पुलिस, प्रशासन और मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। अधिकारियों ने संतोष कोर्राम को भविष्य में इस तरह का कदम नहीं उठाने और विवाद होने पर बातचीत से समस्या का समाधान करने की समझाइश दी।

तहसीलदार मनोज रावटे ने बताया कि पत्नी से विवाद के बाद संतोष कोर्राम टावर पर चढ़ गया था। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने समझाइश देकर उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। फिलहाल स्थिति सामान्य है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47