Advertisement

सांसद कमलेश जांगड़े ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को बांधी राखी, उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की






सांसद कमलेश जांगड़े ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को बांधी राखी, दीर्घायु की कामना की


रायपुर / नई दिल्ली

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को रक्षा सूत्र बाँधकर सांसद कमलेश जांगड़े ने दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की

प्रदेश खबर नेटवर्क | नई दिल्ली विशेष अपडेट

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

नई दिल्ली / रायपुर: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ निवास में स्वास्थ्य लाभ ले रहे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से जांजगीर-चाँपा की भाजपा सांसद कमलेश जांगड़े ने आत्मीय भेंट की। इस दौरान श्रीमती जांगड़े ने रक्षाबंधन के पवित्र पर्व के उपलक्ष्य में श्री देव को रक्षा सूत्र (राखी) बाँधकर उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की|

भेंट के दौरान सांसद कमलेश जांगड़े ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना और उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की आशा व्यक्त की। उन्होंने बस्तर की आराध्य देवी माँ दन्तेश्वरी से प्रार्थना करते हुए कहा कि श्री देव जल्द से जल्द पूरी तरह स्वस्थ हों, ताकि वे अपनी पूर्ण ऊर्जा, उत्साह और समर्पण के साथ पुनः संगठन, समाज एवं राष्ट्र सेवा के कार्यों में अपनी अग्रणी भूमिका निभा सकें।

“माँ दन्तेश्वरी से प्रार्थना है कि आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष किरण देव शीघ्र पूर्ण स्वस्थ हों और पुनः दोगुनी ऊर्जा व उत्साह के साथ जनसेवा और संगठन के कार्यों का नेतृत्व करें।”
— कमलेश जांगड़े, सांसद (जांजगीर-चाँपा)

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव वर्तमान में नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ निवास में विश्राम कर रहे हैं और स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और शुभचिंतक लगातार नई दिल्ली पहुँचकर उनका कुशलक्षेम पूछ रहे हैं और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं |


file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47