Advertisement

छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक बारिश की संभावना

छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आज से बारिश की रफ्तार में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।

इस बीच कोरबा शहर का दादर नाला उफान पर है। शनिवार सुबह नाला पार कर रही स्कॉर्पियो पानी के तेज बहाव में डूब गई। गाड़ी में सवार तीन दोस्तों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आधे घंटे बाद गाड़ी को भी बाहर निकाल लिया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इसके अलावा कनकी-सर्वमंगला मुख्य मार्ग पर एसईसीएल कुसमुंडा की डंपिंग का मलबा बहकर आ गया। इससे सड़क पूरी तरह मिट्टी और कीचड़ से भर गई। इस दौरान एक कार और यात्री बस मलबे में फंस गई। कार पूरी तरह मिट्टी में डूब गई, जबकि बस के पहिए फंस गए। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

इधर सरगुजा के मैनपाट घूमने आए युवक-युवती बाइक समेत घुनघुट्टा नदी में बह गए। दोनों की आवाज सुनकर एक व्यक्ति रस्सी लेकर मौके पर पहुंचा। उसने करीब एक किलोमीटर दूर तक बह चुकी युवती को रस्सी फेंककर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लेकिन युवक नदी के तेज बहाव में बह गया और डूब गया। उसकी तलाश की जा रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47