Advertisement

रायगढ़ पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में करीब 4 महीने से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया

रायगढ़ पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में करीब 4 महीने से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। वारदात के बाद आरोपी तमिलनाडु भाग गया था और पुलिस से बचने के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल भी नहीं कर रहा था। शनिवार को गांव लौटने की सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

वहीं शुक्रवार की रात अलग-अलग वारदात में 3 लड़कों की हत्या हुई है। बिलासपुर में शराब दुकान में लाइन में लगने को लेकर हुए विवाद के बाद 1 मर्डर हुआ, जबकि दूसरा मर्डर भांजे से गाली-गलौज करने से मना करने पर छोटे भाई ने बड़े भाई को सब्बल से हमला कर मार डाला। दोनों घटनाएं सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की हैं। आरोपियों की तलाश जारी है।

वहीं, दुर्ग जिले के चंडी मंदिर नयापारा रोड पर बिरयानी खाकर लौट रहे तीन दोस्तों का रास्ते में कुछ युवकों से गाली-गलौज को लेकर विवाद हो गया। आरोपियों ने धन्ना चौधरी पर चाकू और पत्थर से हमला कर उसे मार डाला। इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

केस 1 – शराब के बाद विवाद, लकड़ी डंडे से पीट-पीटकर हत्या

रायगढ़ पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना वाले दिन वह अपनी पत्नी के साथ चावल खरीदने घोघरा बाजार गया था। लौटते समय दोनों ने शराब का सेवन किया था। रास्ते में पत्नी नशे की हालत में सो गई। घर चलने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और विवाद बढ़ने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने लकड़ी के डंडे और पत्थर से हमला करने की बात स्वीकार की है। वारदात के बाद गिरफ्तारी के डर से वह तमिलनाडु भाग गया था। मामला कापू थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल पत्थर और डंडा बरामद कर जब्त किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसके खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

केस 2 – शराब दुकान के बाहर हुए विवाद में मर्डर

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बिलासपुर के ग्राम हरदी में शराब दुकान पर लाइन में लगने को लेकर हत्या हुई है। 28 अगस्त की शाम राकेश प्रजापति (35) शराब खरीदने पहुंचा था। इसी दौरान एक युवक से उसका विवाद हो गया।

विवाद के बाद आरोपी ने राकेश पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।

एएसपी पंकज पटेल ने बताया कि पुलिस ने शराब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर तलाश की जा रही है।

केस 3- गाली देने से मना करने पर भाई की हत्या

बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के ही हरदीकला टोना गांव में सुभाष कुर्रे की हत्या कर दी गई। गुरुवार को उसका छोटा भाई सुदर्शन कुर्रे नशे की हालत में अपने भांजे से गाली-गलौज कर रहा था। इसके बाद उसने मारपीट शुरू कर दी। सुभाष ने अपने भाई को रोकने की कोशिश की।

इससे नाराज सुदर्शन ने सब्बल से सुभाष के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल सब्बल जब्त कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

केस 4- चाकू और पत्थर से हमला कर मर्डर

दुर्ग के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन की रात धन्ना चौधरी की हत्या कर दी गई। वह अपने दो दोस्तों के साथ बिरयानी खाने के बाद घर लौट रहा था। चंडी मंदिर नयापारा रोड पर रास्ते में कुछ युवकों से गाली-गलौज को लेकर उनका विवाद हो गया।

विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने धन्ना पर चाकू और पत्थर से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से वह सड़क पर गिर पड़ा। उसके दोनों दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों के हाथ में चाकू देखकर वे पीछे हट गए।

आरोपी मौके से भाग गए। इसके बाद दोनों दोस्तों ने धन्ना को ई-रिक्शा से दुर्ग जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47