Advertisement

राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी का मामला सामने आया

राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी का मामला सामने आया है। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में चोरों ने महिला थाना में पदस्थ आरक्षक दीपक पटेल के घर को निशाना बनाया। वारदात के समय आरक्षक रात्रि गश्त पर गया था, जबकि उसकी पत्नी और बच्चे भी घर पर नहीं थे।

पंडरी पुलिस के मुताबिक रक्षाबंधन के मौके पर दीपक पटेल की पत्नी और बच्चे गांव गए हुए थे। घर में किसी के नहीं होने का फायदा उठाकर चोर देर रात मकान में घुस गए। चोरों ने पहले मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा। इसके बाद अंदर रखी अलमारियों के लॉक तोड़कर नकदी और जेवरात चोरी कर लिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

रात्रि गश्त से लौटने के बाद आरक्षक दीपक पटेल घर पहुंचा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियों के ताले भी टूटे हुए थे। जांच करने पर नकदी और जेवर चोरी होने की जानकारी सामने आई।

घटना की सूचना मिलते ही पंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। चोरी की गंभीरता को देखते हुए FSL टीम, डॉग स्क्वायड और क्राइम टीम को भी बुलाया गया। टीमों ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

फिलहाल पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। साथ ही संदिग्धों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस चोरी हुए नकदी और जेवरात की कीमत का आकलन कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक आरोपियों तक पहुंचने के लिए जांच तेज कर दी गई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47