Advertisement

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पिस्टलनुमा एयरगन से दहशत फैलाने का मामला सामने आया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पिस्टलनुमा एयरगन से दहशत फैलाने का मामला सामने आया है। बीती रात मामूली विवाद के बाद बाइक सवार युवक ने युवक की कनपटी पर पिस्टलनुमा एयरगन तान दी।

इसके बाद दहशत फैलाने के लिए दो राउंड फायरिंग भी की। घटना के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी तो आरोपी बाइक और एयरगन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

कोल्ड ड्रिंक लेने जा रहा था युवक

जानकारी के मुताबिक कोतरारोड रामबाग के पास रहने वाला कुशल अग्रवाल (26) घर से पैदल कोल्ड ड्रिंक लेने निगम कॉम्प्लेक्स की ओर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक से उसके ऊपर पानी का छींटा पड़ गया। इस पर कुशल ने आवाज देकर बाइक सवार को रोक लिया

पानी के छींटे को लेकर हुआ विवाद

आवाज सुनकर बाइक सवार युवक गुस्से में आ गया। दोनों के बीच मामूली विवाद होने लगा। इसी दौरान बाइक सवार ने पिस्टलनुमा एयरगन निकाली और कुशल की कनपटी पर तान दी। इसके बाद दहशत फैलाने के लिए दो राउंड फायरिंग की गई, जिससे कुशल को मामूली चोट आई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

भीड़ जुटी तो बाइक और एयरगन छोड़कर भागा

घटना के बाद शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे। लोगों की भीड़ बढ़ती देख आरोपी अपनी बाइक और पिस्टलनुमा एयरगन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की।

पुलिस ने बाइक और एयरगन जब्त की

पुलिस ने मौके से मिली मोटरसाइकिल और पिस्टलनुमा एयरगन को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बरामद सामान के आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान करने और उसके संभावित ठिकानों का पता लगाने में जुटी है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है। फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47