Advertisement

मैनपाट घुनघंटा नदी हादसा: तेज बहाव में बहे युवक का शव बरामद, झाड़ियों में फंसा मिला शव

घुनघंटा नदी में बहे युवक का शव बरामद, बेशर्म की झाड़ियों में फंसा मिला शव

मैनपाट/सरगुजा। मैनपाट के कैंप-2 स्थित घुनघंटा पुल पर शनिवार को हुए दर्दनाक हादसे में नदी में बहे लापता युवक का शव बरामद कर लिया गया है। युवक अपने दोस्त के साथ रायपुर से अंबिकापुर आया था और दोनों मैनपाट घूमने पहुंचे थे।

जानकारी के अनुसार, घुनघंटा पुल पार करते समय तेज बहाव के कारण बाइक का चक्का फिसल गया, जिससे युवक और युवती नदी में जा गिरे। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि युवक तेज बहाव में बह गया था।

घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम ने युवक की तलाश शुरू की। गोताखोरों की मदद से युवक का शव नदी में बेशर्म की झाड़ियों में फंसा हुआ बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि शव खुरपा के पास मिला।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक केरल का रहने वाला छात्र था और रायपुर में पढ़ाई करता था। वह अपने दोस्त के साथ रायपुर से अंबिकापुर आया था और मैनपाट घूमने गया था।

हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक की पहचान और हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी की आधिकारिक पुष्टि पुलिस द्वारा की जा रही है।

⚠️ बारिश में बढ़ा नदी-नालों का खतरा

लगातार बारिश के कारण मैनपाट क्षेत्र की नदी-नालों में तेज बहाव है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि उफनती नदी, पुल-पुलिया और तेज बहाव वाले स्थानों पर जाने से बचें तथा किसी भी स्थिति में जोखिम लेकर पुल पार न करें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47