Advertisement

भिलाई में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात ढाबा संचालक की हत्या के मामले में पुलिस ने नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

भिलाई में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात ढाबा संचालक की हत्या के मामले में पुलिस ने नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नेहरू नगर चौक पर लिफ्ट मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान 26 वर्षीय शिव कुमार सिंह के रूप में हुई है। उसकी मौत के बाद पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी विशाल निषाद उर्फ छाया, रुपेन्द्र निषाद और एक नाबालिग लड़की को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।

मृतक शिव कुमार सिंह चिचोला में मैत्री ढाबा चलाता था। वह बीच-बीच में भिलाई से चिचोला आना-जाना करता था। घटना 29-30 अगस्त की दरम्यानी रात करीब 1 बजे नेहरू नगर चौक की है। ढाबा संचालक चिचोला जाने के लिए निकला था। नेहरू नगर चौक पर उसने लिफ्ट के लिए पहले एक ट्रक को रोकने की कोशिश की, लेकिन ट्रक नहीं रुका।

इसके बाद उसने पास से गुजर रहे स्कूटी सवारों को रोकने की कोशिश की। इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने शिव कुमार के पैर पर चाकू से हमला कर दिया। ज्यादा खून बहने से उसकी हालत गंभीर हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

दोस्त के साथ चौक पर पहुंचा था

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

शिव कुमार कैंप-1 के सुभाष चौक का रहने वाला था। वह अपने दोस्त के साथ बाइक से नेहरू नगर चौक पहुंचा था। उसे चिचोला जाना था, जहां वह ढाबा चलाता था। रात ज्यादा होने के कारण उसने आगे जाने के लिए ट्रक से लिफ्ट लेने की कोशिश की।

उसने ट्रक को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका। इसके बाद शिव कुमार ने सड़क से गुजर रही स्कूटी को रोकने की कोशिश की। इसी बात को लेकर स्कूटी सवारों से उसका विवाद शुरू हो गया।

कुछ मिनट की बहस में चाकू से हमला

पुलिस के मुताबिक स्कूटी पर रुपेन्द्र निषाद, नाबालिग लड़की और विशाल निषाद उर्फ छाया सवार थे। नेहरू नगर चौक पर शिव कुमार और उसके दोस्त की उनसे कहासुनी हो गई। बहस बढ़ने पर मारपीट की स्थिति बन गई। इसी दौरान आरोपियों ने शिव कुमार की जांघ के पास चाकू से हमला कर दिया।

चोट लगने से काफी खून बह गया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। शिव कुमार को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। हालत बिगड़ने पर उसे शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

आरोपियों को कोर्ट में पेश किया

पुलिस ने मामले में विशाल निषाद उर्फ छाया, रुपेन्द्र निषाद और एक नाबालिग लड़की को गिरफ्तार किया है। तीनों को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर विवाद की पूरी वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47