Advertisement

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हुए हैं। घायलों में 5 की हालत को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें रायगढ़ रेफर किया गया है। घटना सिटी कोतवाली थाना इलाके की है।

जानकारी के अनुसार, महासमुंद जिले के बागबहरा क्षेत्र से करीब 25 लोग पिकअप में सवार होकर चंद्रपुर स्थित मां चंद्रहासिनी माता के दर्शन के लिए गए थे। दर्शन के बाद सभी वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सारंगढ़ में CPM कॉलेज के पास हादसा हो गया।

जानकारी के मुताबिक, पिकअप आगे जा रही थी, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

दो श्रद्धालुओं की मौत

हादसे में उमेश दीवान (14) और भुवनेश्वरी दीवान (40) की मौत हो गई। वहीं चेतन ठाकुर (15), हेमलाल दीवान (32), अंजलि दीवान (18), केशव राम पटेल (50), होलेश्वर ठाकुर (35), कामिनी दीवान (28), योगेश दीवान (32), कुसुम ठाकुर (17), वीर पटेल (13), रूपलाल पटेल (35), रूपलाल पटेल की बेटी, ओम बाई ठाकुर (34), केशव पटेल (50), फलीस ठाकुर (34) और टेक सिंह ध्रुव (25) घायल हुए हैं।

ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

सिटी कोतवाली पुलिस ने हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे में शामिल ट्रक को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47