Advertisement

कोरबा के पुरैना गांव में डांट से नाराज युवक ने अपनी ही मौसी की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी

कोरबा के पुरैना गांव में डांट से नाराज युवक ने अपनी ही मौसी की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। युवक शराब के नशे में घर पहुंचा था। मौसी ने उसे शराब पीकर आने और देर से घर लौटने पर डांटा। इस बात से नाराज होकर उसने घर में रखी आग जलाने वाली लकड़ी और डंडे से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौत हो गई। यह मामला बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र का है।

अब जानिए पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, आरोपी तीरथराम यादव (45) रविवार शाम को कहीं से घूमकर घर लौटा था। बताया जा रहा है कि वह रात करीब 8 से 9 बजे के बीच शराब के नशे में घर आया था। घर में उसकी मौसी मोहन कुंवर बाई (55) मौजूद थीं। उन्होंने उसे बेवजह घूमने, रोज शराब पीने और देर से घर आने को लेकर फटकार लगाई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मौसी की यह डांट-फटकार युवक को इतनी नागवार गुजरी कि वह आगबबूला हो गया। उसने घर में रखी आग जलाने वाली लकड़ी और डंडे से अपनी मौसी के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। हमले से मौसी लहूलुहान होकर घर में ही गिर पड़ीं। चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

घटना के समय घर पर आरोपी की पत्नी, बच्चे और मृतिका की बड़ी बहन भी मौजूद थीं। गंभीर रूप से घायल महिला को परिजन तत्काल सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। हालांकि, परिजन उन्हें बड़े अस्पताल न ले जाकर वापस घर ले आए, जहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47