Advertisement

CG News: झीरम घाटी मामले पर सांसद संतोष पाण्डेय का हमला, बोले- 5 साल तक जेब में सबूत का नाटक करते रहे भूपेश बघेल






भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सांसद संतोष पाण्डेय का भूपेश बघेल और कांग्रेस पर तीखा हमला


भाजपा सांसद संतोष पाण्डेय का बड़ा हमला: “झीरम घाटी पर भूपेश बघेल ने किया केवल राजनीतिक नाटक, जेब से नहीं निकले सबूत”

रायपुर: भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस पार्टी पर झीरम घाटी नरसंहार को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बघेल की झीरम घाटी नरसंहार के प्रति कभी कोई वास्तविक संवेदना नहीं रही। पूरे 5 साल वे केवल जेब में सबूत होने का नाटक करते रहे, लेकिन उसे कभी न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

“5 साल सरकार चलाई, लेकिन कोर्ट में पेश नहीं किए सबूत”

भाजपा मुख्य प्रदेश प्रवक्ता व सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि विपक्ष में रहते और फिर सत्ता में आने के बाद भूपेश बघेल लगातार दावा करते रहे कि झीरम घाटी हमले के सबूत उनकी जेब में हैं। 5 वर्ष तक पूर्ण बहुमत की सरकार चलाने के बावजूद उन्होंने कभी उन सबूतों को अदालत के सामने पेश नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार का ध्यान केवल घोटालों और अवैध कमाई पर केंद्रित था।

घोटालों का जिक्र कर सांधा निशाना

सांसद संतोष पाण्डेय ने पूर्ववर्ती सरकार पर विभिन्न घोटालों का आरोप लगाते हुए कहा:

  • शराब व कोयला घोटाला: भूपेश सरकार के पास 3,200 करोड़ रुपये का शराब घोटाला करने और 540 करोड़ रुपये की कोयले में अवैध कमाई करने का पूरा समय था।
  • ऑनलाइन सट्टा व प्रोटेक्शन मनी: महादेव बेटिंग ऐप के जरिए सट्टा चलवाने और 508 करोड़ रुपये की प्रोटेक्शन मनी लेने का समय मिला, लेकिन झीरम घाटी के शहीदों को न्याय दिलाने का समय नहीं मिला।

“नक्सली हिड़मा को रोल मॉडल बता रही कांग्रेस”

कांग्रेस नेता अटल श्रीवास्तव के बयान पर निशाना साधते हुए संतोष पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस नेता दुर्दांत नक्सली हिड़मा को अपना ‘रोल मॉडल’ बता रहे हैं। इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस का चरित्र और मानसिकता किस दिशा में है और वे किसे अपना आदर्श मानते हैं।

उन्होंने अंत में कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस के इस दोहरे चरित्र और घोटालों की राजनीति को भली-भांति समझ चुकी है तथा झीरम घाटी मामले पर केवल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी।


file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47