कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के को-कन्वेनर सौरव दास शुक्रवार को पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन तक मार्च निकालेंगे। इसमें CJP कार्यकर्ता नीशू आजाद और उनके पिता संजय कुमार के लिए न्याय की मांग की जाएगी।
सौरव दास का कहना है कि संजय कुमार पर हुए कथित हमले के मामले में FIR दर्ज हो चुकी है, लेकिन डेढ़ महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।
दरअसल, नीशू आजाद ने जुलाई में जंतर-मंतर पर हुए CJP के प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। इसके बाद उनके पिता संजय कुमार पर कथित रूप से हमला हुआ। नीशू का आरोप है कि हमले में उनके पिता के सिर पर गंभीर चोट लगी थी। उनका कहना है कि घटना के बाद FIR दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी ने भी हमले की बात स्वीकारी है।

















