Advertisement

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर घोषित शुष्क दिवस के बावजूद रायपुर में शराब बिक्री का मामला सामने आया

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर घोषित शुष्क दिवस के बावजूद रायपुर में शराब बिक्री का मामला सामने आया है। मौदहापारा पुलिस ने प्लैटिनम बार के संचालक और कांग्रेस नेता पलाश मल्होत्रा को शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने उसके कब्जे से 1150 रुपए कीमत की शराब की बोतल और बिक्री से मिले 2300 रुपए कैश बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक, 4 सितंबर को जन्माष्टमी पर जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया था। इस दौरान शराब की बिक्री और परोसने पर पूरी तरह प्रतिबंध था। इसी बीच मौदहापारा पुलिस को सूचना मिली कि गली नंबर-1, पूनम होटल के सामने स्थित प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब निकालकर ग्राहकों को बाहर बेची जा रही है।

सूचना के बाद पुलिस टीम ने बार की गतिविधियों पर नजर रखी। रात करीब 10:30 बजे पुलिस ने घेराबंदी कर शराब बिक्री करते बार संचालक पलाश मल्होत्रा को पकड़ लिया।

शराब के साथ 2300 रुपए कैश बरामद

तलाशी में पुलिस को 750 एमएल की सिमरन ऑफ मिन्टी जामुन अंग्रेजी शराब की एक बोतल मिली। इसकी कीमत 1150 रुपए बताई गई है। इसके अलावा बिक्री से प्राप्त 2300 रुपए कैश भी बरामद किए गए। शराब और कैश की कुल कीमत 3450 रुपए है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

पूर्व युवक कांग्रेस अध्यक्ष रह चुका है पलाश

पुलिस के अनुसार, पलाश मल्होत्रा पूर्व में उत्तर विधानसभा युवक कांग्रेस का अध्यक्ष रह चुका है। वर्तमान में वह प्रदेश महासचिव युवक कांग्रेस के पद का प्रत्याशी बताया गया है। शुष्क दिवस पर शराब बिक्री के आरोप में गिरफ्तारी के बाद यह मामला राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा में है।

गार्ड की भूमिका भी जांच में

पुलिस बार के सुरक्षा गार्ड की भूमिका की भी जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार बार से शराब बाहर निकालने और ग्राहकों तक पहुंचाने में गार्ड की भूमिका की जांच की जा रही है। उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है।

लाइसेंस रद्द करने आबकारी विभाग को भेजेंगे पत्र

पुलिस इस मामले में आबकारी विभाग को प्रतिवेदन भेजेगी। इसमें प्लैटिनम बार का लाइसेंस निलंबित या निरस्त करने की कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी। लाइसेंस पर अंतिम निर्णय आबकारी विभाग के स्तर पर होगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57