Advertisement

रायपुर में नशे के खिलाफ MYFM ने ‘D-Negative आजादी नशे से’ अभियान शुरू किया

रायपुर में नशे के खिलाफ MYFM ने ‘D-Negative आजादी नशे से’ अभियान शुरू किया है। इसका उद्देश्य शहरवासियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और समाज को इसके खिलाफ एकजुट करना है।

अभियान के तहत MYFM नशे के खिलाफ रायपुर की आवाज बनेगा। वहीं, RJ ऋषभ नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश देने के लिए 51 घंटे जेल में रहेंगे। MYFM कार्यालय में अभियान के पोस्टर लॉन्च किए गए।

इस दौरान सामाजिक, राजनीतिक, खेल, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों ने अभियान को समर्थन दिया।

RJ ऋषभ 51 घंटे जेल में रहेंगे

MYFM के RJ ऋषभ लगातार 51 घंटे जेल में रहेंगे। आयोजकों के मुताबिक, यह पहल नशे की लत को एक ऐसी ‘जेल’ के प्रतीक के तौर पर दिखाती है, जिससे बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। नशे का असर केवल व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरा परिवार इसकी चपेट में आता है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

अभियान के तहत रायपुर में एक लाख थंब इंप्रेशन जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। आयोजकों का कहना है कि हर थंब इंप्रेशन नशे के खिलाफ एक व्यक्ति के संकल्प का प्रतीक होगा।

11 से 13 सितंबर तक मैग्नेटो में आयोजन

MYFM ने रायपुरवासियों से 11, 12 और 13 सितंबर को मैग्नेटो द मॉल पहुंचकर अभियान में शामिल होने की अपील की है। लोग यहां अपना थंब इंप्रेशन देकर नशे के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर सकेंगे और RJ ऋषभ का हौसला बढ़ाएंगे।

पोस्टर लॉन्च कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डॉ. कृतिका जैन, फुटबॉल खिलाड़ी किरण पिसदा, अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रशिक्षक रश्मि तिर्की, डॉ. राधिका यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05