Advertisement

जनकपुर पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के मामले में 14 साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया

जनकपुर पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के मामले में 14 साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी वीर सिंह सिसोदिया उर्फ वीरू को मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के गुन्नौर से पकड़ा गया है। आरोपी देवेंद्र नगर बड़पारा, गुन्नौर का रहने वाला है।

पुलिस के मुताबिक, साल 2012 में एक व्यक्ति ने जनकपुर थाने में अपनी नाबालिग बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने अज्ञात व्यक्ति पर बेटी को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने धारा 363 भादवि के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

2014 में मिली नाबालिग, आरोपी पर लगाए गंभीर आरोप

जांच के दौरान पुलिस ने नाबालिग को 27 नवंबर 2014 को ढूंढ लिया। नाबालिग ने अपने बयान में वीर सिंह सिसोदिया उर्फ वीरू पर शादी का झांसा देकर उसे गुन्नौर ले जाने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। इसके बाद मामले में धारा 366(क), 376 भादवि और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 6 जोड़ी गईं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

कई बार पुलिस को चकमा देकर फरार रहा आरोपी

घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए कई बार प्रयास किए, लेकिन वह हर बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था। मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी सरगुजा रेंज दीपक झा के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने गुन्नौर पहुंचकर आरोपी को पकड़ा

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा और एसडीओपी अरविंद खलखो के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को पन्ना जिले के गुन्नौर भेजा गया। टीम ने आरोपी का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजा

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। न्यायालय से रिमांड मिलने के बाद उसे मनेन्द्रगढ़ की उप जेल भेज दिया गया।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05