Advertisement

बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे-130 पर रविवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे-130 पर रविवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मुंगेली जिले के सरगांव थाना क्षेत्र की है।

पुलिस के मुताबिक, हादसा दोपहर करीब 1 बजे हुआ। भिलौनी निवासी भोला साहू, पिपरलोड निवासी सुखसागर यादव और बदरा निवासी सूरज यादव बाइक से किसी काम से रायपुर रोड की ओर जा रहे थे। चंद्रखुरी के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

दो युवकों ने मौके पर दम तोड़ा

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिर गए। हादसे में भोला साहू और सुखसागर यादव के सिर में गंभीर चोट आई। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, सूरज यादव गंभीर रूप से घायल हो गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़

दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सड़क पर दो शव पड़े होने के कारण कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

जानकारी मिलते ही सरगांव पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सूरज यादव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरगांव पहुंचाया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना मिलने पर मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

ट्रैक्टर चालक की तलाश

पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है। हादसे में ट्रैक्टर की रफ्तार, बाइक की स्थिति और दुर्घटना के अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05