Advertisement

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जन्माष्टमी पर युवकों ने चाकू लहराकर डांस करते हुए रील बनाई

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जन्माष्टमी पर युवकों ने चाकू लहराकर डांस करते हुए रील बनाई। वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने सोमवार को 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। वीडियो के बैकग्राउंड में, ‘मैं अपने सामने किसी को कुछ नहीं समझता, पुलिस को भी नहीं’ ऑडियो चल रहा था।

गिरफ्तार युवकों से पुलिस ने दो धारदार चाकू बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।

इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ वीडियो

पुलिस के मुताबिक 6 सितंबर को इंस्टाग्राम के एक डिजिटल मीडिया पेज पर 2 युवकों का चाकू लहराते हुए डांस करने का वीडियो सामने आया। इस दौरान वे हाथों में धारदार चाकू लेकर उसे लहराते हुए रील बना रहे थे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया।

रील में पुलिस को भी दी चुनौती

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

युवकों ने चाकू लहराते हुए वीडियो बनाकर उसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। वीडियो में दोनों युवक डांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं, बैकग्राउंड में, “मैं अपने सामने किसी को कुछ नहीं समझता, पुलिस को भी नहीं” ऑडियो चल रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों युवकों की पहचान शुरू की।

वीडियो से पहचान, घर पहुंची पुलिस

जांच के दौरान वीडियो में नजर आ रहे युवकों की पहचान सुनील पाल उर्फ बुट्टी (20), निवासी बजरंग मोहल्ला सकरी और ओम प्रकाश साकर उर्फ बिट्टू (20), निवासी बंधवापारा सकरी के रूप में हुई। पुलिस टीम ने दोनों की तलाश कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने चाकू लहराने की बात स्वीकार की।

दोनों के पास से चाकू जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 धारदार चाकू बरामद किए। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। TI उमेश साहू का कहना है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47