Advertisement

छत्तीसगढ़ के धमतरी में पति ने दूसरे व्यक्ति से बातचीत के शक में पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी

छत्तीसगढ़ के धमतरी में पति ने दूसरे व्यक्ति से बातचीत के शक में पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने मामले को आत्महत्या दिखाने के लिए लाश को फांसी से लटका दिया। दरअसल, 4 सितंबर को पत्नी-पति के बीच विवाद हुआ था।

गुस्से में आरोपी पति ने कपड़े सुखाने के लिए इस्तेमाल होने वाली नायलॉन रस्सी से पत्नी का गला घोंट दिया था। महिला की लाश फांसी के फंदे पर मिलने के बाद जांच शुरू हुई।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में महिला की मौत को हत्या बताया गया। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। पूछताछ के दौरान आरोपी पति ने अपना जुर्म स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला भखारा थाना क्षेत्र का है।

जानिए पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, देमार पाठन की वीणा ध्रुव (27) की शादी करीब 2 साल पहले ग्राम सुपेला भखारा के विवेक ध्रुव उर्फ गोलू (30) से हुई थी। शादी के बाद से ही विवेक को पत्नी पर शक था। उसे लगता था कि उसकी पत्नी किसी दूसरे व्यक्ति से फोन पर बात करती है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पुलिस के मुताबिक, 4 सितंबर 2026 की शाम करीब 5 बजे इसी बात को लेकर दोनों के बीच फिर विवाद हुआ। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में विवेक ने नायलॉन रस्सी से पत्नी का गला घोंट दिया। गला दबाने से उसकी मौत हो गई।

इसके बाद विवेक ने हत्या की बात छिपाने की कोशिश की। उसने पत्नी की मौत को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया, ताकि किसी को हत्या का शक न हो।

गले पर मिले निशान से गहराया शक

महिला की लाश फांसी पर लटकी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। जांच के दौरान महिला के गले पर निशान मिले। इन निशानों और अन्य परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस को मामला संदिग्ध लगा।

इसके बाद पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डॉक्टर ने मौत की वजह हत्या बताई। इसके बाद पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47