तेलंगाना विधानसभा के स्पीकर गद्दम प्रसाद मंगलवार को सदन में भावुक होकर रो पड़े। यह घटना तब हुई जब मंत्री सीताक्का ने MLC टाटा मधु द्वारा स्पीकर की दिवंगत मां के बारे में की गई अपमानजनक टिप्पणियों की निंदा की।
हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम पर गद्दम ने कहा कि MLC टाटा मधु की टिप्पणिया दुखद हैं। सीताक्का पिछले 5 साल से मुझे राखी बांध रही हैं।
जब विधानसभा में सीताक्का की आंखों से आंसू बह रहे थे, तो मुझे बहुत दुख हुआ। अनजाने में ही मेरी आंखों से भी आंसू निकल आए।
हम मधु की टिप्पणियों पर विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित करेंगे और उसे काउंसिल (परिषद) को भेजेंगे।

















