प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली, उनकी बेटी और सांसद प्रियंका जारकीहोली समेत कुछ अन्य लोगों से जुड़े 18 ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत की गई।
अधिकारियों के मुताबिक, ED विदेशों में अवैध तरीके से पैसे भेजे जाने से जुड़े लेनदेन की जांच कर रही है। एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पैसा कहां से आया और विदेश तक कैसे पहुंचा।
ED ने कुछ इनपुट के आधार पर सुरक्षा बलों के साथ समन्वय कर एक साथ कई जगहों पर तलाशी शुरू की। इनमें सतीश जारकीहोली और उनकी बेटी से जुड़े परिसर भी शामिल हैं। टीमों ने दस्तावेज और वित्तीय रिकॉर्ड खंगाले। प्रियंका चिक्कोडी लोकसभा सीट से सांसद हैं।

















