Advertisement

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में पिकअप और ऑटो की टक्कर हो गई

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में पिकअप और ऑटो की टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार 3 महिलाओं की मौत हो गई और 12 अन्य महिलाएं घायल हो गई है। घटना पटना थाना क्षेत्र की है। घायल महिलाओं को पटना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक छिंदिया गांव की महिलाएं दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने बिलारो गांव गई थी। शुक्रवार देर शाम वे ऑटो में सवार होकर लौट रही थीं। ऑटो में 15 महिलाएं सवार थीं।

3 की मौके पर मौत, 12 घायल

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

शाम करीब 8 बजे ऑटो सावारांवा के पास पहुंची। ऑटो को बैकुंठपुर की ओर से जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आटो सवार कुछ महिलाएं उछलकर सड़क पर गिर गईं।

हादसे में 3 महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। मृतकों में फुलकुंवर पति महेंद्र सिंह (50), रामबाई पति रामकुमार (60) और फुलकुंवर पति जगजीवन (60) शामिल हैं।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को पटना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद बैकुंठपुर रेफर कर दिया गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47