Advertisement

छत्तीसगढ़ के धमतरी में युवक ने कमरे में घुसकर अपनी गर्लफ्रेंड पर चाकू से हमला कर दिया

छत्तीसगढ़ के धमतरी में युवक ने कमरे में घुसकर अपनी गर्लफ्रेंड पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल खून से लथपथ युवती को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान गर्लफ्रेंड की मौत हो गई। बॉयफ्रेंड को शक था कि उसकी गर्लफ्रेंड किसी और से बात करती थी।

पुलिस ने 3 अक्टूबर को आरोपी युवक को गिरफ्तार किया था। पहले हत्या के प्रयास का मामला दर्ज था, अब हत्या की धारा लगाई जाएगी। एडिशनल एसपी डीसी पटेल ने यह जानकारी दी। यह मामला कुरुद थाना क्षेत्र का है।

अब जानिए पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, कोंडागांव की रहने वाली अनीता मंडावी कुरुद के भोथली रोड स्थित बालाजी राइस मिल में काम करती थी। कुरूद का रहने वाला आरोपी दुलेश्वर टंडन भी इसी मिल में काम करता था।

आरोपी दुलेश्वर का अनीता के साथ अफेयर ​था। आरोपी को शक था कि अनीता किसी दूसरे युवक से बात करती है। इसी बात को लेकर दुलेश्वर अपनी गर्लफ्रेंड से नाराज था। 2 अक्टूबर की रात जब अनीता अपने कमरे में सो रही थी। इसी दौरान दुलेश्वर उसके कमरे में घुस गया और अनीता पर चाकू से हमला कर दिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कमरे से हाथ में चाकू लेकर भागता दिखा आरोपी

कमरे से चीखने-चिल्लाने की आवाज आई। अनीता की चीख-पुकार सुनकर पास के कमरे में सो रही उसकी सहेलियां बाहर निकलीं तो दुलेश्वर को हाथ में चाकू लेकर कमरे से बाहर भागते देखा। कमरे के अंदर अनीता घायल और खून से लथपथ हालत में मिली।

इलाज के दौरान युवती की मौत

हमले में अनीता के पीठ, कमर, हाथ और सिर में गंभीर चोटें आईं। अनीता को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा था। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई।

इधर, पुलिस ने 3 अक्टूबर को आरोपी दुलेश्वर टंडन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उस समय उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। अब इलाज के दौरान अनीता की मौत होने के बाद पुलिस मामले में हत्या की धारा जोड़ेगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47