Advertisement

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग खत्म हो गया है

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग खत्म हो गया है। आज प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की संभावना नहीं है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी और उमस बढ़ गई है। राजनांदगांव में पारा 35°C तक पहुंच गया है।

अगले 2-3 दिनों में भी बारिश की गतिविधियां कम रहने के आसार हैं। हालांकि, दो दिन बाद प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग ने आज के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

रायपुर में आज मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम तापमान करीब 24°C रहने का अनुमान है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी और उमस परेशान कर सकती है, जबकि सुबह और रात में मौसम अपेक्षाकृत आरामदायक रहेगा।

रविवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 34.4°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 2°C ज्यादा था। न्यूनतम तापमान 23.9°C रहा। दिनभर बारिश नहीं हुई।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57