Advertisement

छत्तीसगढ़ में 2 अलग-अलग सड़क हादसों में 5 लोगों की मौत हो गई

छत्तीसगढ़ में 2 अलग-अलग सड़क हादसों में 5 लोगों की मौत हो गई। पहले हादसे में राजनांदगांव जिले में बर्थडे मनाने जा रहे 5 लड़कों की कार का एक्सीडेंट हो गया। शनिवार रात डेढ़ बजे उनकी गाड़ी टेडेसरा बस्ती के पास नेशनल हाईवे पर पुलिया से टकरा गई।

हादसे में ठेकेदार समेत 3 लोगों की मौत हो गई। दो अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। मामला सोमनी थाना क्षेत्र का है। सभी भिलाई से राजनांदगांव की ओर ढाबे में जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ।

दूसरे हादसे में बालोद जिले में रविवार शाम खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई। हादसे में पिता और उनके 12 साल के बेटे की जान चली गई। वहीं, उनका 8 साल का छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह हादसा अरमरीकला में पेट्रोल पंप के सामने गुंडरदेही-धमतरी मुख्य मार्ग पर शाम करीब 7 बजे हुआ। मामला सनौद थाना क्षेत्र का है।

केस 1 – बर्थडे मनाने ढाबा जा रहे थे 5 दोस्त

पुलिस के मुताबिक, अभिषेक सिंह दुर्ग में इलेक्ट्रिकल एंड सिविल गवर्नमेंट कॉन्ट्रैक्टर के तौर पर छत्तीसगढ़ शासन के लिए काम करता था। 3 अक्टूबर को उसका जन्मदिन था। सभी दोस्त बर्थडे सेलिब्रेट करने कार से भिलाई से राजनांदगांव की ओर ढाबे जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

3 की मौत, घायलों का इलाज जारी

हादसे में ठेकेदार अभिषेक सिंह ठाकुर और तोषण तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल प्रशांत दास को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव ले जाया गया, जहां रविवार को उसकी भी मौत हो गई। हादसे में घायल सूरज पांडे और चिंटू का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

राजनांदगांव- मृतकों में शामिल

  1. अभिषेक सिंह ठाकुर (30), ठेकेदार
  2. तोषण तिवारी (29)
  3. प्रशांत दास (27)

दिन में परिवार के साथ मनाया जन्मदिन, रात में मौत

परिजनों के मुताबिक, अभिषेक दिन में परिवार के साथ अपना जन्मदिन मना चुका था। इसके बाद रात में वह दोस्तों के साथ ढाबे में खाना खाने निकला था। पांच लोग एक कार में सवार थे। वे पहले एक ढाबे पर गए, लेकिन खाना नहीं मिला तो आगे बढ़ गए। इसके बाद एक दूसरे ढाबे पर रुक गए, जबकि अभिषेक की कार आगे निकल गई।

वह अपनी नहीं, दोस्त की कार चला रहा था। बाद में कार को वापस मोड़कर लौट रहे थे, तभी सोमनी नाले के सामने हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि यहां सड़क का मार्ग संकरा हो गया है, जिससे कार चलाने में दिक्कत हुई और हादसा हो गया। अभिषेक की 2 छोटी बेटियां हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47