Advertisement

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर दुर्ग जिले में कांग्रेस ने जामुल नगर पालिका से चुनावी तैयारियों का आगाज कर दिया

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर दुर्ग जिले में कांग्रेस ने जामुल नगर पालिका से चुनावी तैयारियों का आगाज कर दिया है। जामुल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में टिकट वितरण से लेकर गुटबाजी और बगावत तक पर पार्टी ने अपना रुख साफ कर दिया। कांग्रेस ने हर वार्ड में कार्यकर्ताओं से आपसी सहमति से एक नाम तय करने को कहा है।

एक से ज्यादा दावेदार होने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रत्याशी तय करेगी और उसके फैसले के बाद सभी को अधिकृत उम्मीदवार के साथ चुनाव लड़ना होगा। टिकट नहीं मिलने पर बगावत या सोशल मीडिया पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने वालों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव लड़ने की अपील की और कहा कि जनता बदलाव के मूड में है। जामुल पहुंचने पर युवाओं ने बाइक रैली निकालकर उनका स्वागत किया। बैठक के बाद भूपेश ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर भी तीखा बयान दिया।

भूपेश बोले- एक नाम तय कर लें तो पार्टी के लिए फैसला आसान होगा

भूपेश बघेल ने टिकट को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच संभावित खींचतान पर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि अगर वार्ड के कार्यकर्ता मिलकर एक प्रत्याशी का नाम तय कर लेते हैं तो प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए निर्णय लेना आसान होगा और उसी नाम को अंतिम रूप दिया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि अगर एक से ज्यादा दावेदार सामने आते हैं तो पार्टी को अपने स्तर पर प्रत्याशी तय करना पड़ेगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी जिस नाम पर फैसला करेगी, उसके बाद सभी कार्यकर्ताओं को उस निर्णय को स्वीकार करना होगा। प्रत्याशी तय होने के बाद सभी को एकजुट होकर चुनाव लड़ना है और पार्टी उम्मीदवार को जिताने में जुटना है।

जनता बदलाव के मूड में

भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और चुनाव की तैयारियों में जुटने की अपील की। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव दिसंबर में होने जा रहे हैं और कांग्रेस ने जामुल से इसकी शुरुआत कर दी है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उन्होंने कहा कि जामुल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है और जनता भी बदलाव के मूड में है। पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार पर महंगाई, कानून व्यवस्था और विकास के मुद्दों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि सरकार से जनता परेशान है और नगरीय निकाय चुनाव में परिवर्तन की संभावना है।

ज्ञानेश कुमार को बताया ‘चुनाव अभियुक्त’

भूपेश बघेल ने एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने ज्ञानेश कुमार को चुनाव आयुक्त नहीं, बल्कि ‘चुनाव अभियुक्त’ बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें इस्तीफा देना चाहिए या जेल जाना चाहिए। भूपेश ने यह भी दावा किया कि असली अपराधी कोई और है।

चिराग पासवान को लेकर पूछे गए सवाल पर भूपेश ने कहा कि पहले उन्हें चुनाव में उतरने तो दीजिए।

प्रमोद दुबे बोले- वार्ड कमेटी की भूमिका महत्वपूर्ण

चुनाव प्रभारी और पर्यवेक्षक प्रमोद दुबे ने कहा कि हर वार्ड में वार्ड कमेटी बनाई गई है। प्रत्याशी चयन में वार्ड कमेटी की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। कमेटी जिस नाम पर सहमति बनाएगी, उसी नाम को टिकट देने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि वार्ड के लोगों को ही तय करना चाहिए कि उनके क्षेत्र से कांग्रेस का प्रत्याशी कौन हो। इसके लिए कार्यकर्ताओं को आपसी सहमति से नाम तय करने पर जोर दिया गया है।

गुटबाजी और सोशल मीडिया पर जिला अध्यक्ष की चेतावनी

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने पार्टी के भीतर गुटबाजी को लेकर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ माहौल है और लोग भाजपा को वोट नहीं देना चाहते, लेकिन कांग्रेस के सामने चुनौती कार्यकर्ताओं के आपसी मतभेद की है। उन्होंने कहा कि वे शुरुआत से ही गुटबाजी के खिलाफ रहे हैं।

राकेश ठाकुर ने कहा कि अगर कोई कार्यकर्ता या पदाधिकारी पार्टी के खिलाफ सोशल मीडिया पर वाट्सऐप या फेसबुक के जरिए गतिविधियां करता है तो संबंधित ब्लॉक अध्यक्ष उसे तत्काल नोटिस जारी करें। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर करने की कार्रवाई की जाएगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47