Advertisement

छत्तीसगढ़ में मानसून की वापसी के बीच मौसम का मिजाज बदला हुआ है

छत्तीसगढ़ में मानसून की वापसी के बीच मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव समेत 29 जिलों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान बिजली गिरने और बारिश की भी संभावना है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इधर, बिलासपुर के कोटा इलाके में बुधवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। लखोदना में खेत में काम कर रहे दो साढ़ू भाई मन्ना यादव और कुंजराम यादव इसकी चपेट में आ गए।

वहीं, मानपुर में बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े किसान जागेश्वर जगत पर बिजली गिर गई। तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तीन मौतों से दोनों गांवों में मातम पसरा है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47