Advertisement

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर लेटे युवक को कुचल दिया

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर लेटे युवक को कुचल दिया। हादसे का लाइव वीडियो सामने आया है। रत्नाबांधा के पास सागर नागरची (21) नशे की हालत में बीच सड़क पर लेट गया था। इसी दौरान कार उसके ऊपर से गुजर गई।

कार के नीचे आकर युवक 12 फीट दूर तक घसीटा गया। हादसे में युवक के सिर, सीने और हाथ में गंभीर चोटें आईं। एक हाथ पूरी तरह मुड़ गया। चेहरा बुरी तरह कुचल गया था। आसपास के लोगों ने गंभीर स्थिति में उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

सड़क पर कपड़े उतारकर सो गया था युवक

घटना 7 अक्टूबर की रात की है। रत्नाबांधा निवासी सागर नागरची (21) रत्नाबांधा रोड तक पहुंचा था। बताया जा रहा है कि युवक ने अपने कपड़े उतारे और बीच सड़क पर ही लेट गया। इस दौरान वह नशे की हालत में था।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सामने आए CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा है कि युवक के पास से कई गाड़ियां गुजरी, लेकिन कुछ देर बाद एक तेज रफ्तार कार ने उसे चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद युवक कार के साथ करीब 12 फीट तक घसीटा गया। हादसे के बाद सड़क पर खून फैल गया।

गंभीर हालत में पहुंचा अस्पताल, मौत

हादसा होते ही आसपास के लोगों ने इसकी सूचना एंबुलेंस को दी। इसके बाद वरदान एंबुलेंस की मदद से युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। युवक की हालत बेहद गंभीर थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

नशे की हालत में होने की बात, पुष्टि नहीं

घटना की जानकारी मिलने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। CCTV फुटेज के आधार पर युवक के नशे की हालत में सड़क पर सोने की बात कही जा रही है।

हालांकि, पुलिस की ओर से युवक के नशे में होने की पुष्टि नहीं की गई है। इस संबंध में जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47