Advertisement

शासकीय डिग्री गर्ल्स कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर गुरुवार को छात्राओं ने एनएसयूआई के साथ प्रदर्शन किया

शासकीय डिग्री गर्ल्स कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर गुरुवार को छात्राओं ने एनएसयूआई के साथ प्रदर्शन किया। कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर सैनेटरी पैड मशीन, खराब पंखे-लाइट की मरम्मत, वाटर कूलर, भवन रेनोवेशन, एनसीसी भवन और खेल मैदान की मांग उठाई।

छात्राओं ने बताया कि वॉशरूम में सफाई और पानी की व्यवस्था खराब है। लाइब्रेरी में सीटें कम होने से पढ़ाई के लिए जगह नहीं मिलती। एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष वैभव मुजेवार ने आरोप लगाया कि 4 हजार छात्राओं वाले कॉलेज में सिर्फ दो वॉशरूम हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

एक में दरवाजा नहीं है, जबकि दूसरे में पानी नहीं आता। सैनेटरी पैड मशीन भी 6-7 महीने से खराब है। उन्होंने चेतावनी दी कि 15 दिन में समस्याएं दूर नहीं हुईं तो बिना पूर्व सूचना कॉलेज पहुंचकर प्रिंसिपल कार्यालय के सामने धरना देंगे।

इन समस्याओं से जूझ रहीं छात्राएं

छात्रा खुशबू नायक ने कहा कि 6-7 घंटे कॉलेज में रहने के दौरान वॉशरूम की खराब व्यवस्था के कारण काफी परेशानी होती है। छात्राओं के लिए लगी सैनिटरी पैड मशीन भी इस्तेमाल करने की स्थिति में नहीं है। छात्रा निधि साहू ने बताया कि कॉलेज में करीब 4 हजार स्टूडेंट्स हैं, जबकि लाइब्रेरी में कम सीटें हैं।

पढ़ने के लिए छात्राओं को पर्याप्त जगह नहीं मिलती। उन्होंने लाइब्रेरी में नई और अपडेटेड किताबें उपलब्ध कराने की भी मांग की।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47