Advertisement

कोरबा जिले में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है

कोरबा जिले में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने निर्माणाधीन मकान से इलेक्ट्रॉनिक और प्लंबिंग सामान चोरी करने वाले 3 सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है।

चोरी का माल खरीदने के आरोप में 3 दुकानदारों को भी पकड़ा गया है। आरोपियों के कब्जे और दुकानों से करीब 3 लाख रुपए का सामान बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, प्रार्थी गुलशन वासन ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके निर्माणाधीन मकान से 2 अक्टूबर से 6 अक्टूबर 2026 के बीच अज्ञात चोरों ने सामान चोरी कर लिया। चोरी हुए सामान में बिजली वायर, स्विच बोर्ड, लाइट, ट्रैक लाइट, स्ट्रीट लाइट, प्लंबिंग सामग्री समेत अन्य कीमती सामान शामिल था।

शिकायत पर कोतवाली थाने में अपराध क्रमांक 823/26 दर्ज कर BNS की धारा 331(4), 305(ए), 317(2) और 3(5) के तहत विवेचना शुरू की गई

तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर से मिली जानकारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जांच आगे बढ़ाई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जांच के दौरान पुलिस ने पुरानी बस्ती, कोरबा निवासी तीन सगे भाइयों को हिरासत में लिया। पूछताछ में पुलिस के मुताबिक, तीनों ने चोरी करना स्वीकार किया और बताया कि चोरी का सामान उन्होंने कोरबा के ही कुछ इलेक्ट्रॉनिक दुकान संचालकों को बेच दिया था।

दुकानों में दबिश देकर लगभग पूरा माल बरामद

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने संबंधित दुकानों में दबिश दी। यहां से चोरी का लगभग पूरा सामान बरामद कर लिया गया। बरामद सामान की कीमत करीब 2 से 3 लाख रुपए बताई गई है।

6 आरोपी गिरफ्तार

मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रहीम खान (21), रईस खान (21) और साहिम खान (19), तीनों पिता कलीम खान, निवासी पुरानी बस्ती कोरबा के रूप में हुई है।

वहीं चोरी का माल खरीदने के आरोप में मुकेश अग्रवाल (42), पिता गोपीराम अग्रवाल, निवासी अग्रसेन चौक कोरबा, दीनदयाल अग्रवाल (59), पिता स्व. रघुनाथ अग्रवाल, निवासी अग्रसेन चौक कोरबा और नीरज अग्रवाल (47), पिता गोपीराम अग्रवाल, निवासी अग्रोहा मार्ग कोरबा को भी गिरफ्तार किया गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47