Advertisement

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय के अंदर यूट्यूबर हनु नायक ने महिला से मारपीट की

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय के अंदर यूट्यूबर हनु नायक ने महिला से मारपीट की है। पीड़िता की 14-15 साल की बेटी नेहरू नगर चौक पर कारों के शीशे साफ करती मिली थी। कर्मचारियों ने बच्ची को संरक्षण में लेकर उसकी मां को कार्यालय बुलाया था।

बच्ची के स्कूल नहीं जाने को लेकर बातचीत के दौरान विवाद होने का आरोप है। चाइल्ड हेल्पलाइन की काउंसलर ममता साहू और परियोजना समन्वयक चंद्रप्रकाश पटेल ने यूट्यूबर हनु नायक पर महिला को थप्पड़ मारने, लात मारने, गाली-गलौज करने और गांजा रखकर फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

7 अक्टूबर की घटना का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल है। चाइल्ड हेल्पलाइन प्रबंधन ने थाने में शिकायत देकर FIR दर्ज करने की मांग की है। ASP शोभराज अग्रवाल ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट होगी। यह घटना पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र की है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

बताया जा रहा है पिछले दिनों यूट्यूबर हनु नायक ने भिक्षावृत्ति को लेकर कलेक्टर से शिकायत की थी। इसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन के कर्मचारियों ने नेहरू नगर चौक का निरीक्षण किया। वहां करीब 14-15 साल की एक बच्ची सिग्नल पर खड़ी कारों के शीशे साफ करती मिली।

कर्मचारियों के मुताबिक, बच्ची को संरक्षण में लेकर कार्यालय लाया गया, ताकि नियमानुसार उसे बाल कल्याण समिति (CWC) के सामने पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा सके। बच्ची को अपनी मां गोलू बाई का मोबाइल नंबर याद था।

कर्मचारियों ने मां से संपर्क कर उन्हें कार्यालय बुलाया। गोलू बाई उस समय अपनी दुकान लगाने निकली थी। फोन आने पर वह दुकान बंद कर आधार कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज लेकर कार्यालय पहुंची। इसी दौरान बच्ची के स्कूल नहीं जाने को लेकर बातचीत हुई।

हनु नायक ने खुद को पत्रकार बताया

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

चाइल्ड हेल्पलाइन की काउंसलर ममता साहू के मुताबिक, हनु नायक कार्यालय पहुंचे और अपना परिचय पत्रकार के रूप में दिया। उन्होंने परियोजना समन्वयक चंद्रप्रकाश पटेल के बारे में पूछा। उस समय पटेल कार्यालय में मौजूद नहीं थे।

इसके बाद हनु नायक ने ममता साहू के मोबाइल से चंद्रप्रकाश पटेल से बात की। बातचीत में चौक-चौराहों पर बच्चों की मौजूदगी और उन्हें शिक्षा से जोड़ने के बारे में चर्चा हुई। इसके बाद हनु नायक ने बच्ची की मां से पूछा कि वह बेटी को स्कूल भेजती है या नहीं।

गोलू बाई ने बताया कि बेटी को स्कूल भेजा जाता है, लेकिन वह स्कूल से भाग जाती है। ऐसे में ममता साहू ने गोलू बाई से कहा कि बेटी को स्कूल भेजने के लिए डांटना चाहिए। ऐसे में वह डंडा लेने बाहर चली गई। ममता साहू ने उसे कार्यालय में बच्ची को मारने से मना किया।

इस दौरान हनु नायक और गोलू बाई के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि हनु ने गोलू बाई को गांजा रखकर झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी और थप्पड़ मारा। जब ममता साहू बीच-बचाव करने पहुंचीं, तब दरवाजे के पास हनु ने महिला को लात मारी और गाली-गलौज की।

पीड़िता बोली- खिलौने बेचते हैं, भीख नहीं मांगते

पीड़िता गोलू बाई ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ दुकान लगाने निकली थी। इस दौरान उसकी बेटी बिना बताए नेहरू नगर चौक की ओर चली गई। बाद में चाइल्ड हेल्पलाइन से फोन आया कि बच्ची उनके पास है और उसे लेने के लिए जरूरी दस्तावेज लेकर कार्यालय पहुंचना होगा।

पीड़िता के मुताबिक, वह दुकान बंद कर आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज लेकर कार्यालय पहुंची थी। वहां बातचीत के दौरान हनु नायक आए और खुद को पत्रकार बताते हुए गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि उन्होंने कर्मचारियों को भी गांजा के मामले में फंसाने की धमकी दी।

गोलू बाई ने बताया कि उसका परिवार चौक-चौराहों पर खिलौने बेचकर गुजारा करता है। वे भीख नहीं मांगते। मारपीट के बाद उसके पूरे शरीर में दर्द हो रहा है। उसने मामले में कार्रवाई की मांग की है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47