Advertisement

इस बार 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो रही

इस बार 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो रही है। पंडित शेषनारायण तिवारी के मुताबिक, सुबह 6:19 से 10:12 बजे तक कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त है। अभिजीत मुहूर्त में सुबह 11:44 से दोपहर 12:31 बजे तक भी स्थापना की जा सकती है।

छत्तीसगढ़ के बस्तर स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर, डोंगरगढ़ के मां बम्लेश्वरी मंदिर, बिलासपुर के महामाया मंदिर और रायपुर के महामाया मंदिर समेत कई मंदिरों में तैयारियां लगभग पूरी हो गई है।

मिलावट को देखते हुए इस बार भी कई माता मंदिरों में घी के दीपक नहीं जलाए जाएंगे। इन मंदिरों में लाइव दर्शन और श्रद्धालुओं के रुकने समेत कई इंतजाम किए गए हैं। मंदिरों में विशेष आरती के साथ मनोकामना ज्योति कलश भी जलाए जाएंगे। कई विदेशी भक्तों ने भी बुकिंग कराई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

नवरात्रि के दौरान 11 से 20 अक्टूबर तक 10 लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों का डोंगरगढ़ स्टेशन पर अस्थायी ठहराव भी दिया जाएगा। इसके साथ ही कुछ मेमू ट्रेनों का डोंगरगढ़ और रायपुर तक अस्थायी रूप से विस्तार किया जाएगा।दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी के पावन दरबार में नक्सलवाद समाप्ति के ऐलान के बाद पहली नवरात्रि है, ऐसे में दूर-दूर से श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था में 450 जवानों की तैनाती की जा रही है। 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47